गोरखपुर: गोरखपुर जिला कारागार में 'लीगल एड हेल्प डेस्क' का उद्घाटन, कैदियों को मिलेगी निशुल्क कानूनी सहायता
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला कारागार में लीगल एड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश उमेश चन्द्र पाण्डेय,जबकि प्राधिकरण की सचिव श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने संचालन में मार्गदर्शन किया।उद्घाटन के समय अपर जनपद न्यायाधीश और सचिव ने कैदियों के परिजनों व मिलने आने वालों से मिलकर उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।