पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 12 अप्रैल 2026 को दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी मोहम्मद हयात खां को पकड़ लिया। कार्यवाही की सूचना सोमवार शाम 4 बजे मिली अनुसंधान जारी है।