अमरिया: अमरिया के वरा दुन्नवा में दादा मियां का उर्स कुल शरीफ संपन्न, उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
तहसील अमरिया क्षेत्र के वरा दुन्नवा गांव में हजरत दादा मियां रहमतुल्लाह अलैह का उर्स रविवार दोपहर करीब 1 बजे कुल शरीफ के साथ अकीदत और शानो-शौकत के साथ संपन्न हुआ। उर्स के मौके पर दूर-दराज़ से पहुंचे ज़ायरीन ने दरगाह पर हाज़िरी दी और चादरपोशी कर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे ।