वारासिवनी: वारासिवनी में पहली बार भव्य रोजगार मेला, 1500 युवाओं ने भाग लिया, 1000+ को मिला नौकरी का प्रस्ताव
वारासिवनी के शंकरसाव कॉलेज में 4 अप्रैल को पहली बार भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1500 युवाओं ने भाग लिया। Tata Electronics, Yazaki Corporation, Foxconn सहित अन्य कंपनियों ने इंटरव्यू लेकर 1000 से अधिक युवाओं को जॉब ऑफर दिए। यह आयोजन कलेक्टर मृणाल मीना की पहल पर हुआ, जिससे क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।