उज्जैन: जाति जनगणना 2027 में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम की मांग, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
उज्जैन में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने आगामी 2027 की जनगणना में ओबीसी वर्ग को पृथक जाति कॉलम में शामिल करने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवव्रत यादव, नेता प्रतिपक्ष रवि राय और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में पैदल रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत एसडीएम पवन बारिया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि ओबीसी वर्ग की सटीक सामाजिक और आर्थिक स्थिति के आकलन के लिए आगामी जनगणना में जाति का अलग कॉलम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए।
#UjjainNews #CasteCensus2027 #OBCReservation #CongressProtest #MPPolitics UjjainUpdate