आंवला: आंवला में नवविवाहित दंपति से तमंचे के बल पर लूट, ससुराल जाते समय हुई वारदात, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही
Aonla, Bareilly | Dec 22, 2025 आंवला में नवविवाहित दंपति से लूट की घटना सामने आई है।पुलिस सोमवार को सुबह 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। बताया कि रविवार देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लाखों के जेवर और नगदी लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना को संदिग्ध मान रही है।