हैदरगढ़: भानमऊ के कॉलेज की मान्यता रद्द करने की जांच शुरू, सरकारी जमीन पर भवन बनाने के आरोप में प्रबंधक व पीड़ित के बयान दर्ज
कोठी थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज भानमऊ की मान्यता रद्द करने के संबंध में जांच शुरू हो गई है। सरकारी जमीन पर कॉलेज भवन बनने के आरोप के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने स्कूल पहुंचकर प्रबंधक और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए और अभिलेखों की जांच की।