शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
ढंडेरा में शुक्रवार देर रात शराब कैंटीन संचालक अमन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की।
📍 नगला इमरती के पास पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्धों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढंडेरा के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
घायल सौरभ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने अमन की हत्या में अपने दो फरार साथियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की है।
🔎 पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। फरार दोनों आरोपितों की तलाश में आसपास के क्षेत्र में कांबिंग अभियान जारी है।
👉 अमन शुक्रवार रात कैंटीन बंद कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अमन की मौत हो गई थी।
#UttarakhandNews #RoorkeeNews #PoliceEncounter #CrimeNews #DehradunNews
Parliament Street, New Delhi | Aug 23, 2026