*सहारनपुर में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसे फूल*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुष्पवर्षा, डीआईजी और मंडलायुक्त ने कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह*
सहारनपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे कांवड़ियों का सहारनपुर में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को सहारनपुर जिले के कांवड़ मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई।
सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और डीआईजी अभिषेक सिंह ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान घंटाघर चौराहा, राकेश केमिकल और गागलहेड़ी चौराहे समेत कई प्रमुख स्थानों पर हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए गए।