पटना ग्रामीण: कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में मिलन समारोह आयोजित, कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कांग्रेस के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अलीगढ़ बॉयज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सबिह महमूद, मोहम्मद सनाउल्लाह खान और कारोबारी मिस्बाहुल हुदा सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।