पटना ग्रामीण: राम कृष्ण नगर में चाय पी रहे दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने चलाई गोली, दोनों घायल
राजधानी पटना के राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह 8 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब सेंट्रल हॉस्पिटल के नजदीक एक चाय दुकान पर चाय पी रहे दो युवकों पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती