बेगूसराय: पीएम की बेगूसराय में संभावित यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, DM व SP ने उलाव हवाई अड्डा का किया निरीक्षण
बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा में समारोह संभावित है। जिसकी तैयारी की जा रही है। मोदी के कार्यक्रम को लेकर आज केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह, डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी मनीष उलाव ने हवाई अड्डा पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि 2 मार्च को पीएम का दौरा संभावित है।