बेगूसराय: भगवानपुर थाना अंतर्गत नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज, 1 आरोपी गिरफ्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है. घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते दी. उन्होंने बताया कि पुलिस संगीन मामलों में प्राथमिकता के तौर पर कार्य करती है.