बेगूसराय: बेगूसराय के रानी चौक पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस।
बेगूसराय के बछबारा थाना क्षेत्र के रानी चौक पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान रानी चौक के रहने वाले राम बच्चन यादव की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रीना देवी घर से सब्जी खरीदने के लिए चौक पर गई थी। तभी यह सड़क हादसा का शिकार हुआ।