चूरू: जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में RPSC प्राध्यापक और कोच प्रतियोगी परीक्षा सम्पन्न, भूगोल में 1579 अभ्यर्थी हुए शामिल
Churu, Churu | Jun 24, 2025 चूरू में राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्राध्यापक और कोच प्रतियोगी परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। परीक्षा की जिला नोडल प्रभारी और एडीएम अर्पिता सोनी ने शाम 6 बजे करीब बताया कि भूगोल विषय की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पहली पारी में आयोजित की गई। इसमें कुल 2365 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1579 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 786 अनुपस्थित रहे।