चूरू: गांव रिड़खला में कॉलेज भवन निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक 12 फीट की ऊंचाई से गिरा, हायर सेंटर किया गया रेफर
Churu, Churu | Jun 24, 2025 चूरू के गांव रिड़खला में मंगलवार को निजी कॉलेज निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक हादसे का शिकार हो गया। घायल श्रमिक को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट होने की वजह से उसे रैफर किया गया है। अस्पताल में घायल के परिजनों ने बताया कि चूरू की पुनियां कॉलोनी का 35 वर्षीय राकेश गोस्वामी घायल हुए है।