चूरू: बारिश से सफेद घण्टाघर के पास और शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी
Churu, Churu | Jun 24, 2025 चूरू में मंगलवार शाम छह बजे करीब हुई बारिश से शहर के सफेद घण्टाघर के पास सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। जिससे पैदल राहगीरों और बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बूंदाबांदी के बाद हुई बारिश से लोगों को कुछ देर गर्मी से राहत मिली।