कोंडागांव: कोण्डागांव में प्रतिभाओं को संवारने की पहल, नीट-जेईई-पीईटी की निःशुल्क कोचिंग शुरू
जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने लक्ष्य कोचिंग संस्थान, कोण्डागांव में नीट, पीईटी एवं जेईई परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया। यह पहल एनएमडीसी के सीएसआर मद के तहत संचालित की जा रही है।