शिवपुरी के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी 2025-26 की मॉप-अप काउंसलिंग के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दिव्यांग कोटे से प्रवेश लेने आई एक अभ्यर्थी का दिव्यांगता प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आज गुरुवार की दोपहर करीब 2बजे मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट लाइब्रेरियन सत्येंद्र सिंह