निचार: भावानगर में स्वास्थ्य केंद्रों के रिक्त पद जल्द भरने के निर्देश
Nichar, Kinnaur | Aug 12, 2026 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भावानगर फील्ड हॉस्टल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने आय-व्यय और आपातकालीन दवाओं के स्टॉक की चर्चा की तथा चिकित्सकों के रिक्त पद जल्द भरने के निर्देश दिए।