धनौरा: पत्नी की मौत के 10 मिनट बाद पति ने दम तोड़ा, गजरौला में दोनों की एक साथ जली चिता, मेरठ में चल रहा था इलाज
गजरौला में एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने 'अटूट प्रेम' की नई मिसाल पेश कर दी है। यहाँ वार्ड नंबर 11 निवासी नीटू सिंह और उनकी पत्नी सपना की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, नीटू सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मेरठ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इसी बीच घर पर उनकी पत्नी सपना की तबीयत अचानक बिगड़ी।