धनौरा: बछरायूं में ओवरलोड ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत: विधायक को बुलाने पर अड़े गुस्साए परिजन
बछरायूं के मोहल्ला बकाबाद में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह करीब 6:45 बजे बजरी से भरे एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक ने मोनू प्रजापति के दो वर्षीय पुत्र दक्ष प्रजापति को कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता मोनू प्रजापति की पुराने सिंडिकेट बैंक चौराहे पर मिठाई और चाय की दुकान है। दक्ष उनका इकलौता पुत्र था।