मल्हारगढ़: मल्हारगढ़ SDOP कार्यालय पर हिंदू समाज ने SDOP को ज्ञापन सौंपा, एससी-एसटी एक्ट के प्रकरण निरस्त करने की मांग
मंदसौर कन्हैयालाल धनगर के विरुद्ध दर्ज एससी-एसटी एक्ट प्रकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर हिंदू समाजजनों ने 31 जुलाई को एसडीओपी कार्यालय मल्हारगढ़ में ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में प्रकरण को राजनीतिक दबाव व दुर्भावना से दर्ज कराने का आरोप लगाया गया। समाजजनों ने निष्पक्ष जांच और पुनः जांच की मांग करते हुए मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी,