मंझनपुर: महावाघाट पुलिस ने रोशनदान काटकर शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹930 बरामद
महेवाघाट थाना क्षेत्र में कम्पोजिट शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 930 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। 8 अप्रैल को पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अमीना का पूरा गोराज निवासी शैलेन्द्र सिंह ने शिकायत की थी।