डुमरा: जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने लगाया जनता दरबार, आमजनों की समस्याएं सुन त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखी।