बैरसिया: पिपलानी इलाके में इंजीनियरिंग के छात्र ने छात्रा से किया बलात्कार
भोपाल के पिपलानी इलाके में इंजीनियरिंग के छात्र ने एक छात्रा के साथ रेप किया। आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। मुलाकात के बहाने उसे एक रूम पर ले गया। जहां उसने युवती को डरा-धमकाकर रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 22 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज की छात्रा है।