शुक्रवार की शाम 4:20 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गौरिहार में जनवरी माह में दर्ज गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार तलाश में जुटी थी और अंततः सफलता मिली।