शाहजहांपुर: पुलिस-राजस्व टीम ने 'थाना समाधान दिवस' पर सुनीं जनसमस्याएं
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को थाना काँट परिसर में 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर ने नायब तहसीलदार सदर के साथ संयुक्त रूप से की। इस दौरान क्षेत्र से आए आमजन की शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना गया। समाधान दिवस में आए अधिकांश मामले भूमि विवाद और आपसी रंजिश से संबंधित रहे। अध