शिकारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक नाबालिग को प्रेम जाल में फांस यौन शोषण और उसको मां बनाकर छोड़ देने वाले आरोपी के घर पर पुलिस ने छापेमारी की है। हालांकि छापेमारी में पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी घर पर है।