शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव में एक घर में चोरी की घटना घटी है। हालांकि पकड़े जाने पर चोर ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया है। मामले में बरगजवा गांव निवासी घायल महिला कुंती देवी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही उमेश पासवान को आरोपित किया है।