नरकटियागंज प्रखंड के चेंगावना गांव से एक छात्र कोचिंग जाने के दौरान गायब हो गया है। मामले में छात्र के पिता संजू महतो ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि उसका 15 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार कोचिंग नहीं जा रहा था। उसकी मां डांट फटकार लगाकर कोचिंग में भेजी। कोचिंग जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा।