शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। मामले में लड़की के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बगहा के बथवरिया निवासी विकास कुमार को आरोपित किया है। आरोप है कि उसकी लड़की घर पर थी। उक्त युवक ने घर पर पहुंच कर उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया।