नरकटियागंज में चाकू लगने से एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान वार्ड संख्या 4 निवासी शाहिद हुसैन के रूप में की गई। हालांकि घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल से बेतिया रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि घायल युवक भी नशेड़ी हैं। किसी बात को लेकर आपस में तीन चार युवक मारपीट कर रहे थे।