चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 11 निवासी एवं विहिप नगर अध्यक्ष अमित वर्मा पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी कुनाल जायसवाल पुत्र रंजीत जायसवाल उर्फ छब्लू को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीते 3 जून को अमित वर्मा पर हमला हुआ था।