वारासिवनी: भाजपा कार्यालय 47वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 51 दीपों से जगमगाया, कल होंगे कार्यक्रम
देश की वर्तमान में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय भाजपा कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 51 दीप प्रज्वलित कर पूरे कार्यालय को रोशनी से जगमगा दिया गया। मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर 67 बूथों पर 10-10 पार्टी झंडे लगाए जाएंगे।