मुरैना नगर: मुरैना: रोते हुए आरक्षक ने कहा, SP बंगले में बर्तन धुलवाते हैं, बीमारी में भी नहीं छुट्टी, वीडियो से हड़कंप
मध्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस अधीक्षक बंगले पर तैनात आरक्षक रूप सिंह रावत का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उसने आरोप लगाया कि उससे किचन में बर्तन मांजनें और झाड़ू-पोंछा जैसे काम कराए जाते हैं। आरक्षक ने बताया कि दोनों किडनी में पथरी होने के बावजूद उसे छुट्टी नहीं दी गई और आवेदन भी फेंक दिया गया। वीडियो वायरल से विभाग में हलचल मच गई है।