डुमरा: पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 27 अभियुक्त गिरफ्तार, 525 लीटर देसी शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 525 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई।