ननौता में रेलवे रोड स्थित रेलवे फाटक के पास मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल क्षेत्र में एक मृत गोवंश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और लोगों में नाराजगी दिखाई दी।