गाज़ियाबाद: महिला के साथ लूट करने वाले अभियुक्त को शालीमार गार्डन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
शुक्रवार देर रात थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने बीते 4 अप्रैल को राजेंद्र नगर में महिला के साथ कुंडल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले फैजल नाम के अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटर साइकिल तथा 3400 रुपए बरामद किए गए हैं।