चीनोर: किले की तलहटी में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग
नगर के ऐतिहासिक किले में आग लगने से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। किले की तलहटी में रहने वाले लोग धुआँ और लपटे देखकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने प्रशासन से नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। स्थानीय निवासियों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।