शिवपुरी नगर: गंगानगर की मासूम को न्याय दिलाएं: शिवपुरी की सड़कों पर उतरा महिलाओं का आक्रोश, आरोपियों के लिए मांगी फांसी
राजस्थान के गंगानगर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में शिवपुरी की महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। आक्रोशित महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की।