बिजनौर: बिजनौर के गांव झलरा में NHAI के लोगों ने क्रॉसिंग को किया बंद, भारी पुलिस बल तैनात
Bijnor, Bijnor | Jul 13, 2026 बिजनौर में सालों से नजीबाबाद रोड स्थित गांव झलरा के सामने NHAI द्वारा सड़क क्रॉसिंग ना देने को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार NHAI के अधिकारियों ने पुलिस फोर्स ले जाकर क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया है। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी क्रॉसिंग बंद कर दिया गया है।