सीतापुर: पल्हरी में घर में पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र के पलहरी गांव में घर में पंखा लगाते समय अचानक करंट की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में देकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की तहकीकात भी जारी है।