बास्तानार: 40 वर्षों की बेदाग सेवा का सफर पूर्ण, बड़े किलेपाल में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुखमति राणा को दी गई भावभीनी विदाई
स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक अपनी अनुकरणीय सेवाएं देने वाली महिला पर्यवेक्षक श्रीमती सुखमति राणा के सेवानिवृत्त होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़े किलेपाल में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शासकीय सेवा में 40 वर्ष 19 दिन का एक लंबा, सफल और बेदाग सफर पूरा करने पर विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण और भावभीनी विदाई दी।