बहराइच: चितौरा इलाके में आपसी विवाद के चलते पड़ोसियों ने किया हमला, मां-बेटी घायल
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बेरिया इलाके चितौरा इलाके में आपसी विवाद में पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। तीन दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर दबंगों ने लाठी, डंडे और धारदार औजार से घर में घुसकर हमला किया। हमले में मां - बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही मा का मेडिकल कालेज में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।