चूरू: वार्ड संख्या 21 के एक युवक की चूहे मारने की दवा के सेवन से बिगड़ी तबियत, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 22, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 21 के एक युवक की चूहे मारने की दवा का सेवन करने के बाद तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे मंगलवार को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।