चूरू: नई सड़क स्थित यूनियन बैंक में गार्ड की रायफल से चली गोली लगने से बैंककर्मी घायल, मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Apr 22, 2025 चूरू शहर के नई सड़क स्थित यूनियन बैंक में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक के गार्ड की रायफल से चली गोली बैंक के असिस्टेंट मैनेजर के पैर में लग गयी। गोली के धमाके से बैंक के आसपास एकबारगी हड़कंप मच गया। बैंककर्मी 34 वर्षीय जयंत पड़िहार के पैर में गोली लगने से लहूलुहान हालत में उसे साथी कर्मचारियों ने राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया।