चूरू: सांसद राहुल कस्वां का वीडियो वायरल, सैनिक बस्ती में तेजल सुपर डुपर गाने पर जमकर थिरके
Churu, Churu | Apr 22, 2025 चूरू सांसद राहुल कस्वां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सांसद राहुल कस्वां के डांस का करीब 1 मिनिट 2 सेकिंड का यह वीडियो चूरू के सैनिक बस्ती का है। वायरल वीडियो में सांसद राहुल कस्वां तेजल सुपर डुपर गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके निजी सहायक योगेश ढाका की शादी का बताया जा रहा है।