चूरू: पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड यूनिक भांभू उर्फ पंकज को लेकर एसओजी ने पूनियां कॉलोनी सहित 4 जगह करवाई मुनादी
Churu, Churu | Apr 22, 2025 राजस्थान में पेपर लीक मामले में एसओजी के एक लाख के ईनामी मास्टरमाइंड यूनिक भाम्भू उर्फ पंकज चौधरी को लेकर एसओजी की टीम मंगलवार को चूरू पहुंची। जहां उन्होंने फरार आरोपी यूनिक भाम्भू को लेकर ढोल बजाते हुए मुनादी करवाई। ढोलकिया ढोल बजाता गया और एसओजी की टीम के द्वारा नोटिस को चस्पा किए जाने से पहले बोलकर पढ़ा गया।