जगदलपुर: बोरपदर ग्राम पंचायत भवन में उप सरपंच के बेटे ने डीजल डालकर लगाई आग, ग्रामीणों ने पाया काबू, पुलिस ने किया मामला दर्ज
नगर से सटे बोरपदर से शुक्रवार शनिवार मध्य रात्रि लगभग 12 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बस्तर डेयरी फार्म के सामने स्थित पंचायत कार्यालय के एक कमरे में आग लगा दी गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी अनुसार वर्तमान उप सरपंच बसंती गोयल के बेटे अजय गोयल पर आरोप है कि उसने डीजल डालकर पंचायत ऑफिस के एक कमरे को आग के हवाले कर दिया।